साहित्य चक्र

08 August 2017

ऐ सरकार तुझे क्या हो रहा है..।


मेरे देश का लाल खो रहा है।
सरकार तुझे क्या हो रहा है।
देख इस माटी के रंगों 
में लहू बह रहा है..।
ऐ सरकार तुझे
क्या हो रहा है

एक एक करके देख यहाँ
हर लाल शहीद हो रहा है,
ऐ सरकार तुझे क्या हो रहा है।।

उसके भी बच्चे बिलख रहे
है,
उसकी भी पत्नी सिसक रही
है।
तू
क्यों तमाशा देख रहा है,
ऐ सरकार तुझे क्या हो रहा है


@अनिता पन्त अवस्थी

No comments:

Post a Comment