साहित्य चक्र

01 March 2017

जानिए क्या है 'ऑस्कर'



फिल्मों की दुनिया में सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक ऑस्कर है। जो पहली बार सन् 16 मई 1929 दिया गया। ऑस्कर को अकादमी पुरस्कार भी कहां जाता है। जो फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान है। जिसे अमेरिकन अकादमी अॉफ मोशन पिक्टर आर्ट्स एंड सांइसेस द्वारा फिल्म जगत के उत्कृष्ट सितारों को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार औपचारिक समारोह के जरिए प्रदान किया जाता है। विश्व का सबसे लोकप्रिय पुरस्कारों में एक है, यह पुरस्कार समारोह, जो 200 से ज्यादा देशों में लाइव प्रसारित होता है। यह पुरस्कार मीडिया जगत का सबसे पुराना पुरस्कार है। वहीं इसके समकक्ष संगीत के लिए " ग्रेमी पुरस्कार " और टेलिविजन के लिए " एमी पुरस्कार " तो वहीं थिएटर कलाकरों के लिए " टोनी पुरस्कार " भी अकादमी से आधारित है।

सन् 16 मई 1929 को पहला अकादमी पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। जो हॉलीवुड के होटल रुजवेल्ट में आयोजित था। जिसमें पहला पुरस्कार अभिनेता "एमिल जेनिंग्स" को "द् लास्ट कमांज और द् वै अॉफ अॉल फ्लैस" मूवी के लिए दिया गया। इसलिए पहला ऑस्कर पुरस्कार विजेता एमिल जेनिंग्स बने। वहींं सन् 2010 में 82वां ऑस्कर समारोह आयोजित हुआ। जिसमें 1825 पुरस्कार के लिए 2789 ऑस्कर प्रदान किए गए, और कुल 302 प्रतियोगी को दिया गया। अभी तक के इतिहास में " ब्यू गैस्टे " ही एक मात्र ऐसी फिल्म है, जिसके चार कलाकारों को अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया हैं। अॉस्कर प्रतिमा एक अकदमी पुरस्कार है। जो सात प्रकार से प्रदान की जाती है। जिसे अकेदमी अवार्ड अॉफ मेरिट भी कहां जाता है। वैसे इसका निर्माण काले धातु के आधार पर सोने की परत चढ़े हुए ब्रिटेनियम से किया जाता है। जिसकी लंबाई 3.5 इंच (34 cm) और भार 3.85 किलोग्राम होता है। जिसकी आकृति एक योद्धा की आर्टडेको में बनाई जाती है। 

89वें ऑस्कर- 2017


इस साल का ऑस्कर 26 फरवरी 2017 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स, कैलिफोनिया के डॉल्बी थियटर में आयोजित किया गया। जिसमें 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार प्रस्तुत किया गया। इस पुरस्कार को निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टो, ग्लेन डेइस द्वारा निर्देशित किया गया। वहीं इसका टीबी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। जिसे हास्य अभिनेता जिमी किमेल ने संचालित किया। इस समारोह में एक रोचक तथ्य देखने को मिला, जब गलत घोषणा के चलते सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड "मूनलाइट" की जगह "ला ला लैंड" को दे दिया गया। जिसे बाद में फिल्म "मूनलाइट" को दिया गया।

 जिसके निर्देशक "बैरी जेनकिंस" है। वहीं  फिल्म "ला ला लैंड" के निर्देशक "डेमियन शैजेल" को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। जहां एक ओर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री " एमा स्टोन " और अभिनेता "कैसी एफ्लेक" रहे। तो वहीं विदेशी श्रेणी में ईरान के फिल्म निर्माता असगर फरहदी को "द् सेल्समैन" के लिए अॉस्कर दिया गया। जो उनका दूसरा ऑस्कर है। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म "मूनलाइट" रही, तो वहीं सबसे ज्यादा छ: पुरस्कार "ला ला लैंड" फिल्म को मिलें। वहीं भारत के स्टार देव पटेल को भी इस पुरस्कार से वंछित रहना पड़ा। जिन्हें टॉप10 अभिनेताओं की सूची में जगह मिली। 


                              संपादक- दीपक कोहली      


    

No comments:

Post a Comment