साहित्य चक्र

22 July 2017

#आंध्र का नायडू बनेगा देश का उपराष्ट्रपति...?

आंध्र का नायडू बनेगा..! देश का दूसरा सर्वोच्च व्यक्ति यानि उपराष्ट्रपति..।



आंध्रप्रदेश के जाने माने राजनेता मुप्पवरपु वेंकैया नायडू अब देश के उपराष्ट्रपति बनने जा रहे है..। जी हां एनडीए ने नायडू को देश का उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है..। इससे पहले एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भारी मतों से जीत कर रायसीना पहुंचे है..। अब एक बार फिर उपराष्ट्रपति को लेकर पूरे देश में हलचल मची हुई है..। जहां विपक्ष ने गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है..। तो वहीं बीजेपी ने नायडू को अपना उम्मीदवार बनाकर साफ संकेत दिए है..कि जीत उन्हीं की होगी..। वैसे एनडीए उम्मीदवार नायडू की बात करें तो नायडू एक साफ-सुथरा चेहरा है..। जिनकी दक्षिण भारत में नायडू की तूती बोलती है..। नायडू बीजेपी के सबसे भरोसेमंद कार्यकर्ता रहे है..। चाहे 'जय आंध्र आंदोलन' हो या फिर पार्टी को आगे ले जाने की बात हो..। हर वक्त नायडू पार्टी के साथ खड़े दिखे है..। अगर नायडू के राजनीतिक जीवन की बात करें तो नायडू एक साफ-सुथरे राजनेताओं में गिने जाते है..। वैसे नायडू को कांतिकारी भी कहा जाता है..। नायडू कई आंदोलनों का हिस्सा रहे है..। जिनमें से एक है 'जय आंध्र आंदोलन'। जिसमें नायडू खूब सुर्खियों में रहे..। वैसे नायडू तीन बार राज्यसभा सांसद और 29 साल में विधयक बनने वाले पहले व्यक्ति है.।नायडू का राजनीतिक जीवन काफी चर्चित रहा है..। सन् 1974 में नायडू छात्र राजनीति का हिस्सा बनें। जिससे बाद नायडू ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा..। धीरे-धीरे दक्षिण भारत की राजनीति मेें नायडू एक उभरता राजनेता बनें..। उसी का नतीजा है कि नायडू आज देश के उपराष्ट्रपति बनने जा रहे है..। छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर उपराष्ट्रपति तक पहुंचना अपने आप में नायडू की परिभाषा देता है..। नायडू प्रतिभाशाली राजनेताओं में गिने जाते है..। जो अकेले दम पर पार्टी को संभलने और आगे ले जाने की क्षमता रखते है..। 
सन्-1972 में नायडू 'जय आंध्र आंदोलन' में खूब सुर्खियों में आए और जयप्रकाश नारायण के करीबी बने  रहे..। नायडू के जयप्रकाश नारायण विचारधारा का माना जाता है। अक्सर नायडू जयप्रकाश नारायण की विचारधारा में काम किया करते है। नायडू की अध्यक्षता में ही बीजेपी  ने साल 2004 का आम चुनाव लड़ा। जिसमें बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद नायडू ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। नायडू एक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते है..। जिनका जन्म एक जुलाई 1949 में आंध्रप्रदेश के जिला नेल्लोर में हुआ..। नायडू ने वकालत की पढ़ाई के लिए कानून की डिग्री ली..। आज नायडू देश के दूसरे शक्तिशाली नागरिक बनने जा रहे है..। नायडू को उपराष्ट्रपति बनने के लिए शुभकामनाएं देते हुए, मैं यही कहूंगा कि उनका कार्यकाल  सराहनीय रहे और लोकतंत्र की गरिमा बने रहे..।

                                                                                     रिपोर्ट- दीपक कोहली

No comments:

Post a Comment