साहित्य चक्र

11 October 2020

वह सैनिक ही होता है

वह सैनिक ही होता है, जो हवाओं से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो पहाड़ों से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो नदियों से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो मौत से बात करता है।

वह सैनिक ही होता है, जो पेड़-पौधों से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो शाम से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो उगते सूरज से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो गिरते बर्फ से बात करता है।

वह सैनिक ही होता है, जो परिंदों से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो यादों से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो दुश्मन से बात करता है।
वह सैनिक ही होता है, जो कफन से बात करता है।

@दीपक 'मदिरा'


No comments:

Post a Comment