साहित्य चक्र

01 December 2018

# थल सेना..! देश की सबसे बड़ी ताकत..!

भारतीय थल सेना यानि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत..। सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग..। हमारी थल सेना..। हमारी थल सेना देश का वो ताकत है जिससे पूरी दुनिया हिलती है..। 


आइए..! आज हम आपको बताते हैं..। 'थल सेना' की कुछ विशेष तथ्य और जानकारी ...।  

हमारी 'थल सेना' की स्थापना '1 अप्रैल 1895' को हुई..। थल सेना का मुख्यालय 'नई दिल्ली' स्थापित है..। अगर थल सेना के 'आदर्श वाक्य' की बात करें... तो 'सर्विस बिफोर सेवक' यानि 'स्वपूर्ण सेवा' है..। हमारी थल सेना का  'संकेत रंग'- सुनहरा, लाल, काला हैं..। अगर वर्षगांठ की बात करें तो..। प्रति वर्ष '15 जनवरी' को 'सेना दिवस' के रूप में पूरे देश में मनाया जाता हैं...। हमारी थलसेना की वेब साइट  http://indianarmy.nic.in/ है। जिसके माध्यम से आप और अधिक जानकारी ले सकते हैं..और सेना के बारे में आप विस्तार से जान सकते हैं..।  
अगर सेना के 'प्रधान सेनापति' की बात करें..। तो सेना का 'प्रधान सेनापति' देश का 'राष्ट्रपति' होता है..। लेकिन थलसेना की पूरी कमान थलसेनाध्यक्ष के हाथों में होती हैं..। जो 'चार स्टार' 'जरनल' स्तर का अधिकारी होता है..।वहीं थलसेना में सर्वश्रेष्ठ पद 'पांच स्टार' यानि 'फील्ड मार्शल' की रैंक होती है..। जो अब तक के थलसेना इतिहास सिर्फ दो लोग बनें हैं..। 

अगर हम बात करें 'भारतीय सेना' के उद्भव की तो 'ईस्ट इंडिया कंपनी' के रूप में हमारी सेना बनीं थी..। जो बाद में 'ब्रिटिश भारतीय सेना' के रूप में परिवर्तित हुई थी..। स्वतंत्रता के पश्चात इसे 'राष्ट्रीय सेना' के रूप में स्थापित किया...। जो आप विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना हैं..। 

हमारी थलसेना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा, देश में शांति और राष्ट्रवाद की एकता को सुनिश्चित करना, तथा बाहरी शक्तियों से राष्ट्र की सुरक्षा करना, देश की सीमाओं में शांति व सुरक्षा प्रदान करना हैं..।  



                                                       रिपोर्ट - दीपक कोहली



No comments:

Post a Comment