साहित्य चक्र

01 December 2018

# आतंकवाद - अलगाववाद #

 अातंकवाद व अलगाववाद जैसे शब्द आपने सुने ही होंगे। आखिर मैं इन शब्दों से जाे कहना चाहता हूं। वो मैं आपको इस लेख के जरिए पूरी तरह समझाने की कोशिश करुंगा। आखिर आतंकवाद की शुरुआत कहां से हुई और अलगाववाद क्या है.....?



आतंकवाद शब्द की उत्पति आतंक शब्द से हुई है। आतंकवाद एक प्रकार का माहौल है..। आतंकवाद  को हिंसात्मक गतिविधियों के लिए परिभाषित किया गया है। जो अपने आर्थिक, मानसिक, धार्मिक, राजनीतिक प्रतिपूर्ति के लिए सैन्य और गैर-सैनिकों की सुरक्षा को भी निशाना बनाती है। आतंकवाद ऐसे कार्यों को कहते है, जो किसी प्रकार का आंतक फैलाने के लिए किया जाता है। जो ऐसे कार्य करते है, उन्हीं को आंतकवादी कहते है।आतंकवाद के भी कई रूप है..। जैसे अपारंपरिक युद्ध और मनोवैज्ञानिक युद्ध आदि..। आतंकवाद आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है..।





हर देश आज आतंकवाद या फिर अलगाववाद से पीड़ित दिखता है..। आतंकवाद से भारत ही नहीं अमेरिका जैसे देश प्रभावित हो चुके हैं..। आतंकवाद ने दुनिया को कई जख्म दिए है...। आज हर देश आतंकवाद को खत्म करना चाहता है...। आतंकवाद की एक सटीक परिभाषा देना बेहद ही कठिन है...। आतंकवाद किसी भी प्रकार का हो सकता है..। हर देश आतंकवाद को अलग-अगल परिभाषित करता है...। आतंकवाद का मतलब ही तबाही-तबाही है..। आतंकवाद एक ऐसा कीड़ा है..। जिसका मतलब दुनिया में तबाही और आतंक फैलाना है...। संगठन, सरकार, आबादी को डराना ही आतंकवाद की मूल रूप है..। 

                                                        संपादनः-  दीपक कोहली


   





No comments:

Post a Comment