साहित्य चक्र

04 December 2018

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस


नौसेना हमारे देश की एक सामुद्रिक अंग है। जिसकी स्थापना 1612 में हुई..। भारतीय नौसेना केवल सामुद्रिक सीमाओं में ही नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की भी ऱक्षक माना जाता है...। हमारे नौसेना विश्व की पांचवी सबसे बड़ी नौसेना है।
जो लगभग 65 हजार भारतीय नौसैनिकों से लैस है..। जो पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी तीन कमांडों में बटी हुई है..। पूर्वी कमांड का हेड ऑफिस विसाखापट्टा, पश्चिमी कंमाड का हेड ऑफिस मुंबई तो दक्षिणी कमांड का हेड ऑफिस कोच्चि में स्थित हैं।  
आपको बता दें पिछले कुछ सालों में हमारी नौसेना लगातार तेजी से आधुनिकीकरण की ओर सफल तरीके से आगे बढ़ रही है...। भारतीय नौसेना की कमान वर्तमान में एडमिरल सुनील लांबा के हाथों में है। भारतीय नौसेना का इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है...। आजादी से पहले जहां हमारी नौसेना की कई बार नामाकरण और विभाजन हुआ..। जहां शुरु में इसे इंडियन मेरीन के नाम से जाना जाता था, तो वहीं 1685 में इसका नाम बंबई मेरीन रखा गया जो 1830 तक चला..। भारतीय नौसेना का द्वितीय विश्वयुद्ध के समय विस्तार हुआ जहां पहले 2 हजार सैनिक थे उसे बढाकर 30 हजार किया गया..। साथ ही आधुनिक जहाजों की संख्या भी बढ़ाई गई..।स्वतंत्रता के पश्चात हमारी नौसेना नाम मात्र की थी..। विभाजन के वक्त लगभग एक तिहाई नौसेना पाकिस्तान के हिस्से में चली गई..। इतना ही नहीं बल्कि देश के महत्वपूर्ण नौसैनिक संस्थान भी दुश्मनी मुल्क पाकिस्तान के ही हिस्से में आए..। जिसके बाद हमारी सरकार ने नौसेना के विस्तार की तत्काल योजना बनाई...। जिसके बाद सरकार ने नौसेना के लिए हजारों टन क्रूजर खरीदा...। जिसमें राजपूत, राणा, गोदावरी, शामिल है...।
सन् 1964 तक भारतीय नौसेना कई बड़े हथियारों से लैस हो गई..। जिसमें विक्रांत जैसे वायुयानवाहक भी शामिल था...। धीरे-धीरे हमारी सरकारों ने नौसेना सहित देश के तीनों सेनाओं को मजबूत और आधुनिक बनाया..। जिसके परिणाम स्वरूप आज हमारी नौसेना विश्व की पांचवी सबसे बड़ी नौसेना के रूप में विश्वभर में जानी जाती है...। आज हमारी नौसेना के पास आधुनिक हथियारों सहित पनडुब्बियां भारी मात्रा में मौजूद है..।
वैसे आपको बता दूं...। हमारे तीनों सेनाओं का प्रमुख हमारे देश के राष्ट्रपति होता है..। जिसे सुप्रीम कमांडर भी कहा जाता है..। इन्हीं नौसैनिकों इस वजह से हमारे देश की समुद्री सीमा सुरक्षित है..। अन्यथा 26/11 जैसे हमले हर दिन सहने पड़ते...।
नौसेना दिवस के मौके पर देश के सभी नौसैनिकों को हमारे ओर से हार्दिक शुभकामनाएं...। जय हिंद जय भारत..। 

                        संपादनः- दीपक कोहली

No comments:

Post a Comment