साहित्य चक्र

19 January 2017

*ओबामा की छुट्टी*

                                   *ओबामा की छुट्टी*

ओबामा वो शख्स है...जहाँ पहुंचने में या जहाँ पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। या कहे उस पोस्ट पर रहना हर किसी का सपना होता है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति अमेरिकन राष्ट्रपति को माना जाता है।जिस पोस्ट पर ओबामा दो बार लगातार रहे है। वैसे ओबामा का पुरा नाम बराक हुसैन ओबामा II है। ओबामा एक अश्वेत अमेरिकी परिवार से संबंध रखते है। ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे है। जिनका जन्म 4 अगस्त 1961 में हुआ था। ओबामा एक सामान्य परिवार से है। इतना ही नहीं ओबामा पेशे से वकील भी है। ओबामा ही वो शख्स है जिनके कार्यकाल में अमेरिका ने अपना खूंखार दुश्मन ओसामा बिन लादेन को भी मार गिराया था। ओबामा लगातार आठ सालों तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर बने रहे। ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे है। बराक पहली बार 2008 में इस पद के लिए चुने गए। 20 जनवरी 2009 को बराक ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वैसे बराक ओबामा डेमोक्रैटिक पार्टी से संबंध रखते है। साल 2012 में एक बार फिर ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए। वैसे आपके बता दूं बराक ओबामा ऐसे पहले अफ्रीकी अमेरिकन है। जो पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर विराजमान रहे है। वो इस पद पर लगातार 8 सालों तक बनें रहे। वैसे आपको एक और बात समझा दूं, कि अमेरिका में एक व्यक्ति लगातार 8 सालों तक और अधिक से अधिक दो बार ही राष्ट्रपति बन सकते है। जो बराक ओबामा रह चुके है। वैसे अमेरिका के इतिहास में 8 साल से ज्यादा फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट ही लगातार तीन 12 साल तक राष्ट्रपति पद पर रहे। जिसके बाद उनकी राष्ट्रपति पद पर ही मृत्यु हो गई। वहीं सबसे कम कार्यकाल 31 दिन विलियम हेनरी हैरिसन का रहा है। वैसे अभी तक अमेरिका को 44 राष्ट्रपति मिल चुके हैं। 20 जनवरी 2017 को बराक ओबामा का कार्यकाल पूरा हो गया है। वहीं इस दिन नये राष्ट्रपति डोनांल्ड ट्रम्प शपथ ग्रहण लेंगे। जहां एक ओर बराक व्हाइट हाउस छोड़ चले आइगें तो, वहीं व्हाइट हाउस अब ट्रम्प का हो जाएगा। ओबामा की हो की हो जाएगीं छुट्टी।।

                         
                     संपादक- दीपक कोहली

   

No comments:

Post a Comment