साहित्य चक्र

19 January 2017

शुरू हुआ विराट युग

                         शुरू हुआ विराट युग

भारतीय क्रिकेट में रविवार को जैसे ही विराट कोहली टॉस के लिए मैदान पर उतरे वैसे ही भारतीय क्रिकेट में विराट युग की शुरुआत हो गई। अब ना सचिन युग रहा, ना गागुली युग, ना ही धोनी युग..रहा। अब तो शुरु हो गया कोहली युग। मेरा किसी खिलाड़ी या किसी व्यक्ति विशेष पर कोई कमेंट नहीं है। मैं भारतीय क्रिकेट के नये युग की बात कर रहा हूं, जो 15 जनवरी से शुरु हुआ है। वैसे भारतीय क्रिकेट में कई युग आए और खत्म हो गए। चाहे कपिल युग हो या गागुली युग...।  वैसे अब भारतीय क्रिकेट का विराट युग शुरु हो चुका है। जो विराट पहले भारतीय टैस्ट टीम के कप्तान थे और वहीं कोहली अब तीनों फोर्मेट का कप्तान बन गया है। जिससे देश के युवाओं में एक नया जोश देखने को मिल रहा है। वैसे विराट ने अपनी कप्तानी का पहला मैच एक विराट जीत के साथ की। मुझे लगता है कि ये भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई ऊर्जा होगी। वैसे विराट कोहली एक उम्दा खिलाड़ी ही नहीं एक जिम्मेदार क्रिकेटर भी है। आपको बात दूं कि, विराट भारतीय क्रिकेट के उन क्रिकेटरों में गिने जाते है। जो इतिहास के पन्नों में बार - बार याद किए जाते है। जैसे कपिल देव, सुनिल गावस्कर, रवि शास्त्री, सचिन....आदि। वैसे भारतीय क्रिकेट का इतिहास अपने आप में बहुत ही रोचक रहा है। कभी कपिल देव का जमाना रहा तो , कभी धोनी का। लेकिन अब  भारतीय क्रिकेट में विराट का जमाना शुरू हो गया है। 
अभी विराट भारतीय क्रिकेट की रीढ़ हड्डी है। क्रिकेट में वक्त सबसे बड़ा होता है। चाहे खिलाड़ी कितना ही महान क्यों ना हो, जब उसका वक्त खराब चलता है तो उसके सितारे जमीं पर आ जाते है। वक्त साथ छोड़ते ही दिग्गजों की भी आलोचना शुरू हो जाती है। चाहे वो सचिन क्यों ना हो। इसी प्रकार किस्मत के धनी कहे जाने वाले धोनी का भी वक्त खत्म हो चला है। अभी भारतीय क्रिकेट की बागडोर विराट कोहली के मजबूत कंधों पर है। अब देखने वाली बात ये रहे कि विराट किस अंदाज में भारतीय क्रिकेट की कमान संभालते है। वैसे विराट अपने आक्रमक तेवरों के लिए क्रिकेट जगत में जाने जाते है। लेकिन जब से उन्हें भारतीय टीम का टैस्ट कप्तान बनाया गया है, तब से विराट के खेल में और आक्रमक तेवर देखने को मिल  है। अब देखने वाली बात ये भी रहेगी कि तीनों फोर्मेट में कप्तानी मिलने के बाद विराट का क्या अंदाज रहेगा। वहीं धोनी की बल्लेबाजी पर भी सबकी नजर टिकी रहेगी। वो किस अंदाज में खेलते है, और ये पहला मौका होगा जब धोनी अपने से जूनियर खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेगें। 

                               संपादक- दीपक कोहली

No comments:

Post a Comment