साहित्य चक्र

02 September 2016

वो भी क्या दिन थे...?

                            वो भी क्या दिन थे...?

वो भी क्या दिन थे....?
जब पीया करते थे नौलों का पानी,
और खेला करते थे मडुवे के खेतों में।।


वो भी क्या दिन थे....?
जब भागा करते थे स्कूलों से,
और घर पहुंचा करते थे देर से।।


वो भी क्या दिन थे....?
जब छोटी-सी बातों पर हुआ करती थी लड़ाई,
और फिर थोड़ी देर में बन जाते थे दोस्त।।


वो भी क्या दिन थे....?
जब नहाया करते थे नदियों में,
और मारा करते थे मछलियां।।


वो भी क्या दिन थे....?
जब घर आपस में लड़ा करते थे,
और फिर मम्मी की मार खाया करते थे।।

                                       कवि- दीपक कोहली

No comments:

Post a Comment