साहित्य चक्र

02 February 2023

शीर्षक:- "रंग एक ऐसा"




रंग एक उम्मीद का जो पंख 
लगाकर पक्षियों संग उड गया...|1|

रंग एक विश्वास का जो रिश्तों को
अटूट बंधन में बांध गया...|2|

रंग एक सविधान का जो 
भेदभाव का कंलक धों गया...|3|

रंग एक आशा का जो 
असफलता को सफल कर गया...|4|

रंग एक प्रेम का जो 
संसार को स्वर्ग बना गया...|5|

रंग एक बरसात का जो
धरती को हरियाली दे गया...|6|

रंग एक अच्छाई का जो
बुराई को हरा गया...|7|

रंग एक स्वभिमान का जो
अभिमान से जीना सीखा गया...|8|

रंग एक सयंम का जो
क्रोध में भी शांति दे गया...|9|

रंग एक देश का जो
लहू वीर का पी गया...|10|I 

रंग एक प्रीत का जो
मनमीत पर छा गया...|11|

रंग एक सपने का जो
हकीकत में बदल गया...|12|

रंग एक सच्चाई का जो
ईमानदार बना गया...|13|

रंग एक गरीबी का जो
हर दम नीचा दिखाता गया...|14|

रंग एक माँ की ममता का जो
खुशियों का दामन भर गया...|15|

रंग एक दोस्ती का जो
दुश्मनी निकाल गया...|16|

रंग एक संस्कार का जो 
माता -पिता का परिचय दे गया...|17|

रंग एक पिता की बेबसी का जो
अपनी बेटी को विदा कर गया...|18|

रंग एक प्रकृति का जो
निरंतर अपने नियमों पर चलता गया...|19|

रंग एक होली का जो 
दो दुश्मनों को भी एक कर गया...|20|


                                  लेखिका- आरती सिरसाट


No comments:

Post a Comment