साहित्य चक्र

07 December 2025

बढ़ता सॉफ्ट पोर्न युवा पीढ़ी के लिए खतरा!


कहते हैं जब कोई चीज बहुत ही बहुमूल्य होती है तो उसको छुपा कर रखना चाहिए। क्योंकि बहुमूल्य चीजों का असर हमारे जीवन और समाज में बहुत ही गहरा होता है। समय हमारे जीवन की सबसे बहुमूल्य चीज है। समय को हम पैसा देकर भी नहीं खरीद सकते हैं। हर व्यक्ति को हर दिन 24 घंटे‌ मिलते हैं और इन 24 घंटों को वो कैसे इस्तेमाल करता हैं, वह उसके जीवन के सफर को बताता है।





आज इस वर्चुअल दुनिया में लगभग हर इंसान रोज अपना 1 से 2 घंटा सोशल मीडिया पर बर्बाद कर रहा है। जिसके कारण लोग शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट को देखकर हमारे बच्चों में समय से पहले परिपक्वता आ रही है, जो समस्त मानव समाज के लिए गंभीर और चिंतनीय है।


महिलाओं द्वारा थोड़ी सी लाइक, व्यू, शेयर और सब्सक्राइबर्स के लिए जिस प्रकार की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है, वह हमारे आने वाले पीढ़ी को नपुंसकता की ओर ले जा सकती है। यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि महिलाओं के इन वीडियोज को 5 से लेकर हर उम्र के बच्चे देख रहे हैं।





एक पुरुष होने के नाते मुझे यह अनुभव है कि जब लड़का किशोर अवस्था में जाता है तो उसका शरीर हार्मोनल परिवर्तन से गुजरता है। इस दौरान लड़कों के दिमाग में महिलाओं के प्रति तरह-तरह के विचार उत्पन्न होते हैं। और आज सोशल मीडिया में जिस तरह का कंटेंट उन्हें (लड़कों को) आसानी से मिल रहा है, वह हमारे बच्चों के लिए किसी कैंसर से कम नहीं है। समय रहते महिलाओं द्वारा फैलाई जा रहे सॉफ्ट पोर्न कंटेंट को नहीं रोका गया तो यह भविष्य में पुरुषों की शारीरिक-मानसिक और संभोग क्षमता को प्रभावित कर सकता है।





हमारे समाज की उन महिलाओं को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आज वह सोशल मीडिया पर जो सॉफ्ट पॉर्न की तरह कंटेंट शेयर कर रहे हैं, उसे आने वाले 10-15 सालों में उनके बच्चे भी देखेंगे। वे महिलाएं आज जिस तरह का कंटेंट सोशल मीडिया में डाल कर रही है, क्या वे अपने बच्चों को ये दिखाना पसंद करेंगी ? अगर नहीं! तो फिर सोशल मीडिया में सॉफ्ट पॉर्न टाइप का कंटेंट डाल कर समाज में क्यों गंदगी फैला रही है!


हम सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि इस तरह के कंटेंट को एक जागरूक नागरिक के तौर पर रिपोर्ट करना चाहिए। सॉफ्ट पोर्न टाइप के वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया में रिपोर्ट करने से उनकी रीच घटती है। इसलिए आज से आप भी मेरे साथ यही काम करेंगे यानी सॉफ्ट पोर्न टाइप के कंटेंट को रिपोर्ट करना, जो मैं खुद करते आ रहा हूं।


                                                   - दीपक कोहली


No comments:

Post a Comment