कविता एक आईना है,
जहां अंतर्मन संवरता है।
- सुतपा घोष
*****
कविता एक गुलदस्ता है,
जो रंग-बिरंगी नगमों से सजी होती है।
- दीपक कोहली
*****
कविता है तस्वीर मन की,
कवि विचारों के रंग भरता है.
- भाग्यश्री मिश्रा
*****
शब्दों की माला से सजे हर भावों ,
कविता में बसता है मन का संसार।
- डॉ सारिका ठाकुर 'जागृति'
*****
कविता एक पुष्प गुच्छ की तरह है
जहां हर शब्द भिन्न - भिन्न रंग समान हैl
- सुमन डोभाल काला
*****
कविता जल की धारा है,
जो नदियों से गुजरती है
और समुंदर में मिलती है।
रूचिका राय
*****
और उन नज्मो मे अक्सर दिल की
दर्द और मन की भावनाएं भरी होती है
- चुन्नू साहा
*****
भावना और छंदों का संगम, जीवन के रंग बुनती है कविता।
व्यक्त करती अनुभूतियों को, शब्दों में लय समेटती है कविता।
- डॉ. मुश्ताक अहमद शाह
*****
मन के भावों को शब्दों में उकेरें
तो कविता रूपी साज बन जाए।
- विनोद वर्मा
*****
विचारों को सबके दिलों दिमाग,
तक सीधे जो पहुंचाएं, ये वो नक्शा है।
खुशनसीब है वे जिन्हें खुदा ने,
इस हुनर से बक्शा है।
- रोशन झा
*****
अध्यात्म के शून्यवाद से
करुणा के महासागर तक
सब कविता तो है।
- जितेन्द्र कुमार बोयल
*****
मौन विचारों की अभिव्यक्ति है कविता,
कवि के शब्दों में निहित शक्ति है कविता।
- आनन्द कुमार
No comments:
Post a Comment