साहित्य चक्र

02 February 2017

हिटलर की हकीकत


                

हिटलर को तो आप जानते ही होंगे। हिटलर का पूरा नाम एडोल्फ हिटलर था। हिटलर का जर्मनी के इतिहास में वहीं स्थान है जो फ्रांस में नेपोलियन बोनाबार्ट का, इटली में मुसोनली, तुर्की में मुस्तफा कमालशापा का था। इसी प्रकार मैं आज आपको तानाशाही हिटलर के बारे में कुछ तथ्यों से अवगत कराऊंगा। जो आपने कभी सुनी ही नहीं होंगी। क्या आपको पता है तानाशाह हिटलर की जिंदगी कैसी थी। हर एक वो तथ्य, मैं आपके सामने रखूंगा। आखिर हिटलर की जिंदगी कैसी थी। 
हिटलर आज भी अपने तानाशाह के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। हिटलर यहूदियों पर अत्याचार की बारिश करने वाला भयानक मानवहित का हन्न करने वाला एक दुष्ट व्यक्ति था। हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 में ऑस्ट्रिया के वियेना में हुआ था। वैसे बचपन में हिटलर पादरी बनना चाहता था। लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया। आर्थिक तंगी के कारण हिटलर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। जिसके कारण हिटलर अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए। वैसे ये भी माना जाता है कि जब हिटलर अपनी मां क्लारा हिटलर के गर्भ में थे तो उनकी मां गर्भपात करना चाहती थी। लेकिन बाद में कुछ डॉक्टरों की सलाह से नहीं करवाया। हिटलर जर्मनी सेना का एक सिपाही था। जिसने प्रथम विश्न युद्ध में जर्मनी का प्रतिनिधित्व किया था। हिटलर वहीं घायल सिपाही है जिसे ब्रिटिश सेना ने विश्न युद्ध के दौरान बक्श दिया था। वैसे हिटलर ने फ्रांस में कई लड़ाइयों में भाग लिया था। लेकिन जर्मनी युद्ध नहीं जीत सकीं। जिसके बाद हिटलर सेना छोड़ चले आये थे। प्रथम विश्न युद्ध के बाद जहां एक ओर तानाशी प्रकृति का उदय हुआ तो वहीं दूसरी ओर जर्मनी में हिटलर के नेतृत्व में नाजी दल की स्थापना हुई। जिसके बाद जर्मनी में हिटलर का उदय हुआ। हिटलर को उनके भाषणों के लिए भी जाना जाता है क्योंकि वो अपने भाषणों से लोगों का दिल जीत लेते थे। वैसे हिटलर के बारे में ये भी कहा जाता है कि हिटलर अपनी जुबांन की ताकत से जर्मनी की सत्ता में बैठा था। हिटलर अपने भाषणों में यहूदियों के विरोध भड़काऊ बयान दिया करते थे। जिससे जर्मन जनता उनसे बहुत खुश होती थी। वहीं हिटलर के बारे में ये भी कहा जाता है कि उनके पास एक ही अंडाणुकोष था। जिसके कारण हिटलर कभी बाप नहीं बन पाया। हिटलर अपनी सेक्स पावर बढाने के लिए बैलों के वीर्य से बने इंजेक्शन का इस्तेमाल किया करता था। हिटलर आधुनिक इतिहास का वह व्यक्ति है जिसने धूम्रपान का विरोध किया था। वह नहीं चाहता था कि दुनिया धूम्रपान से ग्रस्त हो। हिटलर ने अपनी पुस्तक "माइक कम्फ" में अपने संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया है। हिटलर एक सामान्य परिवार से संबंध रखता था। जिसके बाद भी 1933 में हिटलर जर्मनी का चांसलर बन बैठा। हिटलर के शासक में ही यहूदियों का कत्लेआम करवाया जाता था। हिटलर को 1938 में Time Magazine का Man of The Year का खिताब दिया गया था। वैसे हिटलर के बारे में यह भी कहा जाता है कि हिटलर को चॉकलेट बहुत ही पंसद थे। वह एक दिन में एक किलो चॉकलेट खाता था। हिटलर यहूदियों पर अत्याचार करने के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। हिटलर का पहला प्यार एक यहूदी लड़की ही थी। लेकिन हिटलर कभी उसका इझहार नहीं कर सका। सन् 1939 में हिटलर का नाम शांति नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। वैसे हिटलर चार्ली चैपियन का बहुत बड़ा फैंस था। हिटलर चार्ली की तरह मूछें रखता था और चार्ली की मूछें पर मरता था। हिटलर की मूछों को टूथब्रश मूछें भी कहा जाता था। हिटलर हर प्रकार का नशा करता था और ड्रग्स का आदि था।
वैसे हिटलर के बारे में ये भी कहा जाता है कि हिटलर इतना बड़ा तानाशाह होने के बाद भी एक शुद्धशाकाहारी था। जर्मनी के एकीकरण में हिटलर का अहम रोल रहा था। हिटलर ने जर्मनी को एक अलग रूप दिया था। जर्मनी के इतिहास में हिटलर का नाम हर हमेशा जिंदा रहेगा। वहीं विश्व के इतिहास में जब जब तानाशाह शासकों की बात होगी, तो हिटलर का नाम भी उस लिस्ट में जरूर होगा।    


                                          संपादक - दीपक कोहली

No comments:

Post a Comment