साहित्य चक्र

11 November 2016

-ट्रंप का हुआ व्हाइट हाउस -

                     -ट्रंप का हुआ व्हाइट हाउस -
                                        &
                   -ट्रंप बने विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति-

अमेरिका को मिला 45वां राष्ट्रपति। आठ सालों के लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने बहुत ही शानदार जीत के बाद वापसी की है। बराक ओबामा के बाद अमेरिका को नया व एक अच्छे राष्ट्रपति की जरुरत थी। जो अमेरिका को मिल गया है। जी हां अमेरिका के अब अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होंगे। वैसे इस दौड़ में ट्रंप के साथ डेमोक्रेट उम्मेदवार हिलेरी क्लिंटन भी थी। जो ट्रंप से करीब 56 वोटों से हारी। वहीं इस जीत से अमेरिकियों में नई उमंग दिख रही है। इस चुनाव में अमेरिका में पहली बार 20 करोड़ मतदाताओं ने वोट किए।  जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वैसे डोनाल्ड ट्रंप ने इस चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी का एक नारा भी अपनाया था। जो " अबकी बार ट्रंप सरकार" के नाम से अमेरिका में बेहद ही लोकप्रिय हुआ था। ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ग्रहण लेंगे। अमेरिका में कुल 538 इलेक्टोरल है। जिसमें इस बार ट्रंप ने 278 इलेक्टोरल जीती हैं। वैसे ट्रंप एक बिजनेसमैन, राजनेता, लेखक, टीवी पर्सनलिटी व एक अर्थशास्त्री भी है। अब देखने वाली बात ये रहेगी कि क्या नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह अमेरिका को एक नई ऊंचाई दे पाइगें। सवाल तो कई है। इन्हीं सवालों में एक सवाल भारत को लेकर भी उठ रहा है। क्या भारत की दोस्ती अमेरिका से बनी रहेगी...? क्या अब अमेरिका भारत का साथ देगा...? वैसे इस विषय पर भारत के कई विषेशज्ञों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत का साथ हमेशा देते रहेंगे। वहीं कुछ विषेशज्ञ का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप भारत विरोधी है। वैसे अगर देखा जाए जब से मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से भारत के अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते दिख रहे हैं। अब देखने वाली बात ये है कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत के रिश्ते कैसे रहेंगे। वहीं अमेरिका में इस जीत के बाद जो एक नया माहौल देखने मिल रहा है। जहां जनता में एक अलग ही जोश-जज्बा दिख रहा है। तो वहीं जब से अमेरिका में ट्रंप की जीत हुई है तब से अमेरिकी युवाओं में खुशीयों की लहर देखने को मिल रही है। हम आपको बात दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल मात्र चार साल का होता है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा थे। जो लगातार आठ साल तक बनें रहे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। बराक ओबामा अमेरिका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति है। जो लगातार आठ साल तक रहे। अमेरिका में चुनाव प्रत्येक चार साल बाद अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति के तहत दो से आठ नवंबर के बीच के मंगलवार को होते हैं। वैसे अमेरिका में दो से आठ नवंबर के मध्य आने वाला मंगलवार चुनावी दिवस के रुप में मनाया जाता है। अमेरिका में पहली बार चुनाव 1789 में हुए थे। तब प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वॉशिगटन बनें थे। अमेरिका में चुनाव वहीं लड़ता है जो 35 वर्ष और वहां का मूल स्थानीय निवासी हो या फिर 14 सालों से वहां रह रहा हो। वैसे यहां दो ही पार्टी चुनाव लड़ती है। 


                                                          संपादक- दीपक कोहली 


  

No comments:

Post a Comment