साहित्य चक्र
Showing posts with label Quotes. Show all posts
Showing posts with label Quotes. Show all posts

24 November 2025

धर्मेंद्र जी को समर्पित पंक्तियाँ पढ़िए

🙏🏻 धर्मेंद्र जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻






आपकी मुस्कान में सिनेमा की शान बसती थी,
आपके जाने से एक युग की गर्माहट चली गई।

- आरती कुशवाहा

*****

सिनेमा जगत की एक महान हस्ती
छोड़ गया संसार
जाने वाले कभी न आते
पर आती उनकी याद

- रत्ना बापुली

*****

भोर का सितारा कभी नहीं मरता, बस अपना स्थान बदल लेता है।
वो मिटता नहीं बल्कि इक दूसरे चमकते सितारे को जन्म दे जाता है
और अपने पीछे एक सुनहरी छाप छोड़ जाता है।

- रजनी उपाध्याय

*****

🙏🏻विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻

अभिनय का इक युग बसा,धर्मेंद्र के नाम,
जिंदादिल व्यक्तित्व थे,उम्दा हरदम काम।
एक्शन गाने नृत्य से, किया सभी दिल राज,
अभिनय के सिरमौर थे, हमको तुम पर नाज़।

- डॉ प्रतिभा गर्ग

*****

हमसे मोहब्बत करने वाले रोते ही रह जाएँगे
हम जो किसी दिन सोए तो फिर सोते ही रह जाएँगे

- मुरा

*****

यूं जाना जैसे एक युग का मिट जाना
आपकी सादगी बनी रहे जेहन में आप सदा याद आना।

- मनोज कौशल

*****

तुम्हारा रोल देख कर खुश होते थे सभी,
सोए आज गहरी नींद में न उठेंगे कभी,
भगवान अपने चरणों में स्थान दे तुम्हें,
दुःख पहुंचा हमें इतना न भूला पाएंगे तुम्हें।

- बाबू राम धीमान

*****

दिलो में राज तो बहुत किया हैं
चलचित्रों में आवाज तो बहुत किया है
जिन्दगी से अब गिला क्या
इनके कर्म पे दुनिया ने नाज तो बहुत किया हैं
प्रकृति ने अपने गोंद में समा लिया
पर इनके चाहने वाले को नाराज़ तो बहुत किया है

- सदानंद

*****

हमारे ही-मैन, हमारे प्यारे वीरू,
हमारे दिलों की धड़कन धरम-पाजी शरीर भले छोड़ गए हमारे
हृदय में, हमारी यादों में रहेंगे हमेशा...

- प्रवीण कुमार

*****

जय और वीरू की जोड़ी को भूले नहीं भूल सकते
आज भी शोले फिल्म देखने से नहीं थकते।
आपका रोमांटिक अभिनय सबको भाया
पर जोशिले रुप की फिल्म देखने में मजा बहुत आया।
अभिनय आपका भूलाए नहीं भूलेगा,
श्रद्धांजलि में हर कोई आज यही कहेगा।

- विनोद वर्मा


*****

बीज पौधा बनता है, पौधा पेड़ बनता है
और एक सदी के बाद, पेड़ ढह जाता है।

- दीपक कोहली