साहित्य चक्र

12 June 2017

तोमर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई...।



मध्य प्रदेश के लोक प्रसिद्ध राजनेताओँ में गिने जाने वाले तोमर को, उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं..। तोमर मध्य प्रदेश के जाने माने राजनेताओं में से एक है..। जी हां..। नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 12 जून 1957 में हुआ था..। जो भारतीय जनता पार्टी के परिपक्कव राजनेता है..। तोमर के पिता - मुंशी सिंह  एक किसान थे..। जो मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले थे..। वैसे नरेंद्र सिंह तोमर इस समय केंद्र की मोदी सरकार में केद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज व पेयजल स्वच्छता मंत्री हैं..। जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले है..। नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा..। जिसके बाद तोमर एमपी की राजनीति में सक्रिय होने लगें...। तोमर ने स्नातक की शिक्षा पूरी करते ही ग्वालियर से नगर निगम का चुनाव लड़ा और पार्षद चुनें गए..। सन् 1977 में तोमर को प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा मंडल का अध्यक्ष चुना गया..। जिसके बाद तोमर मध्यप्रदेश की राजनीति में धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे..।  युवा मोर्चा में तोमर कई पदों पर आसीन हुए...। जिसके बाद सन् 1996 में तोमर एक बार फिर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए..। तोमर ने पहली बार 1998 में ग्वालियर से विधानसभा का चुनाव लड़ा..। जिसमें उन्हें जोरदार जीत मिली..। वहीं सन् 2003 में एक बार फिर तोमर ग्वालियर विधानसभा सीट से विधायक चुनें गए..।
साल 2008 में तोमर को उत्कृष्ट मंत्री के रूप में लोकसभा अध्यक्ष सोभनाथ चटर्जी ने उन्हें  सम्मानित भी किया..। तोमर ने पहली बार लोकसभा चुनाव 2009 में लड़ा..। वहीं साल 2009 में तोमर को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया..। 16 दिसंबर 2012 को एक बार फिर बीजेपी पार्टी ने उन्हें प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष चुना..। तोमर अपने कामें के लिए जाने - जाते है...।  कम बोलना तोमर की हिदायत में है..। विकास पर विश्वास करते है, मिस्टर तोमर..। साल 2014 में तोमर मोदी कैबिनेट के लिए चुने गए..। 
वैसे आप तो जानते ही होंगे...तोमर कौन है..? अगर नहीं जानते है, तो हम आपको बता देते हैं..। आखिर तोमर को है...। जी हां....। नरेंद्र सिंह तोमर इस समय हमारे देश के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री है..। जिन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज व पेयजल औऱ स्वच्छता विभाग दिये गये हैं..। 
जन्मदिन के मौके पर तोमर को जयदीप पत्रिका की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं..।।
  
                                                                  ।। रिपोर्ट- दीपक कोहली ।।    
  

No comments:

Post a Comment