साहित्य चक्र

16 June 2017

उत्तराखंड का उभरता सिंगर- "मन" जोशी



देवभूमि का उभरता सिंगर मन जोशी...। जी हां सही सुना...और... सही पढ़ा ....। उत्तराखंड में कई गायक कलाकार है..। उन्हीं में से एक मन जोशी भी है...। जो अपनी आवाज़ से उत्तराखंड के लोगों के दिलों में बसना चाहते हैं..।  मन जोशी देवभूमि की संस्कृति को बरकरार रखना चाहते है..और उत्तराखंड की संस्कृति को आगे और लोकप्रसिद्ध करना चाहते है..। जोशी होने को एक सैनिक है..। लेकिन संगीत में जोशी बचपन से ही दिलचस्पी रखते है..। आपको बता दूं, कि जोशी इन दिनों अपने गीतों के लिए यू-टूब, फेसबुक आदि में छाये हुए है..। अगर आप भी सुनना चाहते है, मन जोशी के सुपर गानें तो आप भी यू-टूब पर सर्च कर सकते है..। एक नई आवाज़ और एक नई उमंग के साथ मन जोशी के गानें का आनन्द लें..।


* YouTub Channel Name- M J MUSIC-     https://www.youtube.com/channel/UC_PwGz913t3FeDn8TxrdZmQ 
https://www.youtube.com/watch?v=PMu65-nVa0U&t=266s
https://www.youtube.com/watch?v=SQPKppdiEMM
https://www.youtube.com/watch?v=tWtrl4w_Wq0
https://www.youtube.com/watch?v=PMu65-nVa0U

वैसे मन जोशी पिथौरागढ़ के मूल निवासी है..। जो अभी नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में रहते है..। जोशी एक सैनिक के रूप में देश की सेवा करते है..। हम आशा करते है, कि एक सैनिक होने के नाते मन जोशी को आपका प्यार जरूर मिलेगा..। जोशी अपने गानें के जरिए देवभूमि को पूरे विश्व में फैलाना चाहते है..। इसी मौके पर जयदीप पत्रिका ने मन जोशी के साथ खास बात की...।

  • आइए जानते है, कुछ खास सवालों के जवाब देवभूमि के उभरते गायक मन जोशी की सुरीली आवाज के साथ....।      

सवाल- आपको गाने का शौक कब और कहां से आया....?
जवाब- मैं बचपन से ही गाता हूं..। मैं अपनी संस्कृति-कला के लिए गाना चाहता हूं...। मैं गायकी को अपनी पहचान बनाना चाहता हूं..। मुझे गाने का शौक बचपन से ही है..। मुझे गाने की प्ररेणा कुमाऊं गायक फौजी ललित मोहन और किशोर कुमार से मिली...। मैं इन दोनों का प्रशसंक हूं...। 

सवाल- आप अपनी पहचान किस तौर पर देखना चाहते है...?
जवाब- मैं अपनी पहचान सबसे पहले एक भारतीय नागरिक और फिर एक सैनिक के तौर पर देखता हूं...। मैं आप लोगों से जरूर कहूंगा, कि आप मेरे गीत एक बार जरूर सुनिएगा...। मैं एक सैनिक के तौर पर आप लोगों तक अपने गानों के माध्यम से जुड़ने की कोशिश करता हूं....।

सवाल-  आप एक  सैनिक है.... और एक सैनिक होने के नाते आप प्रदेश के युवाओं को क्या संदेश देना चाहते है..?
जवाब- मैं प्रदेश के युवाओं से एक ही बात कहूंगा कि, आप अपने आपको इतना मजबूत कर लें, कि लोग आप को कमजोर समझना छोड़ दे..। मैं भी एक सामान्य परिवार से संबंध रखता हूं...। मुझे नहीं पता था, कि में सैनिक बनूंगा...। लेकिन महेनत करता रहा...और एक बन गया..।।

सवाल- पलायन पर आप क्या कहना चाहेगें...?
जवाब- पलायन हमारे लिए एक शराब जैसा है..।  चाहकर भी हम इसे रोक नहीं सकते है..। क्योंकि राज्य की स्थिति बस राजनीति तक सीमित रह गई है..। हर व्यक्ति राजनीति करना चाहता है..। काम कम करना चाहता है..। 

सवाल-  आप हमारी  जयदीप पत्रिका के माध्यम से देवभूमि के नरों को क्या संदेश देना चाहेगें..?
जवाब- मैं जयदीप पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड वासियों से निवेदन करना चाहता हूं, कि आप मेरे गीतों को में यू-टूब चैनल और फेसबुक के माध्यम से जरूर सुनें..। कृपया SUBSCRIBED करना ना भूले...। जिसके लिए मैं आप सभी लोगों का आभारी रहूंगा...। धन्यवाद..।। 



                                                                            रिपोर्ट- दीपक कोहली

No comments:

Post a Comment