साहित्य चक्र

29 December 2021

उत्तराखंड की गेठी या गेंठी

उत्तराखंड में 2000 मीटर तक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में गेठी कई बेल पाई जाती है। गेठी एक बेल वाला पौधा है। इसको के इंग्लिश में Air Potato के नाम से जाना जाता है। पहाड़ो में बरसात के समापन के समय अर्थात अक्टूबर और नवंबर में एक विशेष सब्जी जो लताओं में लगती है। आलू के आकार की होती है। इसे पहाड़ी भाषा में गेठी की सब्जी बोलते हैं। कंद रूप की यह सब्जी गर्म तासीर और औषधीय गुणों से युक्त होती है।




गेठी का प्रयोग मुख्यतः सब्जी के रूप में किया जाता है। इसका स्वाद आलू की अपेक्षा थोड़ा कसैला होता है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ी लोग गेठी इकट्ठा करके रख लेते हैं। शरद ऋतु में इसको उबाल कर सब्जी या सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं। ठंड के मौसम में इसका प्रयोग बहुत लाभदायक होता है। पहाड़ी लोग इसका गर्म राख में पका कर सेवन करते हैं। इसे खांसी की अचूक औषधि माना जाता है। अगर आपको इसकी सब्जी खानी हो तो आपको उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जाना होगा।


No comments:

Post a Comment