साहित्य चक्र

12 April 2017

दून का अर्जुन- समाजसेवक.... कोहली।


जब - जब देवभूमि की बात होगी, तब-तब वहां के लोगों का बात जरूर होगी। जी हां...। उन्हीं लोगों में से एक है..। देहरादून के अर्जुन लाल कोहली है। जो देहरादून के प्रेमनगर में रहते है। जो एक रिटायर्ड अध्यापक के साथ-साथ एक समाजसेवक भी है। उत्तराखंड के सहसपुर, गुरू राम राय इंटर कालेज में एक अध्यापक पद से रिटायर्ड हुए अर्जुन लाल। समाज से कुरीतियों को समाप्त करना ही अर्जुन अपना कर्तव्य मानते हैं। अर्जुन लाल कोहली ने देश के लिए 38 साल शिक्षा सेवा दी। वैसे अर्जुन कोहली जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, के अध्यापक थे। जिसके बाद अर्जुन ने समाजसेवा की ओर कदम बढ़ाया। आज अर्जुन देहरादून के प्रेमनगर में एक अलग नाम और पहचान से जाने जाते है। कई संस्थाओं के लिए अर्जुन मुफ्त काम करते है। जैसे वृद्धों की कांउसिलिंग करना, लोगों को सरकारी योजनाओं के बार में जानकारी देना,  सरकारी कामों में जनता की मदद करना, आदि अर्जुन आपना पेशा समझते है। समाजसेवक ही नहीं अर्जुन उत्तराखंड के 21-कैंट विधानसभा  के सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाए गए है। जहां से हरबंस कपूर अभी विधायक है।

आइये जानते है अर्जुन लाल की बातें-

1-जब हमने अर्जुन लाल कोहली से उनके बारे में जानने की कोशिश की, कि आखिर वो एक अध्यापक से एक समाज सेवक कैसे बनें..?

अर्जुन लाल- मुझे समाज से वो कुरीतियां साफ करनी है, जो इंसानों में फर्क करते हैं। देवभूमि से शराब, नशा, सारी गंदगी दूर करनी हैं। जिससे हमारा समाज साफ हो सके।

2- हमारा दूसरा सवाल- आपने 38 साल शिक्षा के क्षेत्र में देश की सेवा की क्या, आपको नहीं लगता कि अब आपकी उम्र हो गई है....?

अर्जुन लाल- हां उम्र तो हो गई...। लेकिन जज्बा अभी बाकी है।  मैं युवाओं के लिए एक मिसाल पैदा करना चाहता हूं। जिससे हमारे युवा कुछ सीख लें।
3- हमारा तीसरा सवाल- आप युवाओं के लिए हमारी जयदीप पत्रिका के माध्यम से क्या संदेश देना पंसद करेंगे....?

अर्जुन लाल- मैं युवाओं से कहूंगा कि, हमारी पिछली पीढ़ी से सीख लें, और नशे-गंदे कामों से दूर रहें।

4- हमारा चौथा सवाल- आप सोशल साइट, सोशल मीडिया के बारे में क्या कहेंगे...?
अर्जुन लाल- सोशल साइट एक बेहतरीन माध्यम तो है, लेकिन जब इसका सही तरीके से इस्तेमाल हो। आज सोशल साइट समाज में बदलाव ला रहा है। बस इसका प्रयोग सही ढंग से हो।

5- हमारा पांचवां सवाल- आप दून के बारे में क्या कहेंगे...?

अर्जुन लाल- देहरादून शिक्षा के क्षेत्र में आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन यहां का युवा दिन- पे- दिन बिगड़ता जा रहा है। जो एक चिंता का विषय है।

6- हमारा अंतिम सवाल- आज के समाज के बारे में आप क्या सोचते है...?

अर्जुन लाल- आज का व्यक्ति अकेला रहना पंसद कर रहा है। हमें अपने बच्चों से कोई इच्छा नहीं रखनी चाहिए।

                                    रिपोर्ट- दीपक कोहली 


No comments:

Post a Comment