साहित्य चक्र

07 December 2017

* छिल्लर के सपनों को लगे पंख...!

अगर आपके हौसले बुलंद हो...! आपको अपने सपनों की उड़ान जरूर मिलेगी..। जी हाँ...! अब आपके सपने भी होगें साकार...! आज हम बात करेगें...! 2017 की विश्व सुंदरी 'मानुषी छिल्लर' की...! कौन कहता है...? हमारे सपने सच नहीं होते..? अगर ठान लो...?  तो..! आसमां भी कदमों में नजर आता है..।



'मानुषी छिल्लर' पेशे से एक मेडिकल छात्रा है..। जो मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है..। 'मानुषी' ने देश को 17 सालों बाद विश्व सुंदर का खिताब दिलाया है...। 'मानुषी' यह खिताब जीतने वाली छठीं भारतीय सुंदरी है..। इससे पहले 1966 में पहली बार 'रीता फारिया' ने यह खिताब जीतकर विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया था..। उसके बाद भारत को इस खिताब के लिए 27 सालों का इंतजार करना पड़ा...। जब 1994 में दूसरी बार 'ऐश्वर्या रॉय बच्चन' ने यह खिताब अपने नाम किया..। जिसके बाद भारतीय सुंदरियों ने इस खिताब की झड़ी लगा दी..। यानि लगातार एक-दो सालों के अंतराल के बीच इस खिताब को अपने नाम करती रही..। 

जब 1997 में 'डायना हेडेन', 1999 में 'युक्ता मुखी' और साल 2000 में 'प्रियंका चोपड़ा' ने यह खिताब जीतकर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया..। वहीं इस बार यानि 2017 का खिताब जीतकर 'मानुषी छिल्लर' ने एक बार फिर भारत का तिरंगा लहराया है..। 
आपको बता दूं...! भारत यह खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाला एक मात्र देश हैं..। भारत की सुंदरियों ने यह खिताब अब तक छ: बार अपने नाम किया हैं...। 

'मानुषी' कहती है...! मैंने कभी नहीं सोचा था...! कि मैं कभी विश्व सुंदरी बनूंगी...। मुझे यकीन नहीं हो रहा...। मैंने विश्व सुंदरी का खिताब जीता हैं..। मैं शुक्रगुजार हूँ..। 'द् टाइम्स ग्रुप' व 'मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन' का जिन्होंने मुझे यह मौका दिया...। मेरा मार्गदर्शन किया मुझे विश्व सुंदरी बना दिया..। धन्यवाद पूरे देश का जिन्होंने मेरे लिए दुआएं कि और मेरा हौसला बढ़ाया..। 

आपको बता दूं...! 'मानुषी छिल्लर' ने यह खिताब पड़ोसी देश 'चीन' के 'सान्या' शहर के 'एरीना' में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न देशों के 108 सुंदरियों को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम कर..। इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से दर्ज किया..। 'मानुषी' के इस अवतार को देखकर पूरे देश खुशी में डूब गया..। प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' से लेकर बॉलीवुड महानायक 'अमिताभ बच्चन' तक ने 'मानुषी' की इस उपलब्धि पर उन्हें ट्वीट के जरिए बधाई दी..। 

वैसे इस बार का खिताब इसलिए भी विशेष है..। क्योंकि इस बार का खिताब 17 सालों बाद भारत की झोली में आया है..। जो हरियाणा की बेटी 'मानुषी छिल्लर' ने देश को दिलाया..। 'मानुषी' हरियाणा की पहली बेटी हैं जिन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब हासिल किया हो..। अगर हरियाणा जैसे प्रदेश की बेटी...।  यानि जो प्रदेश छोरियों को गर्भ में ही मारने के लिए जाना जाता हो..। वहां की बेटी ऐसा कीर्तिमान रचे तो यह प्रदेश के लिए बहुत बढ़ा गौरव है...।    



                                                    संपादक- दीपक कोहली


No comments:

Post a Comment